भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय ग्राम मूंडला (जयपुर) मॆ शुरु हॊगा
RAJASTHAN TODAY-RajEdupedia-SHINING TIMES education/ 24 April 2012/ Jaipur
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में यहां आयोजित डाक्टर भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन की शासी परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री ने विनियोग एवं वित्त विधयकों के पारित करने के दौरान विधिक शिक्षा मे सुधार एवं एकरुपता लाने के उद्देश्य से जयपुर में भारत रत्न बाबा साहब के नाम पर विधि विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी।
इस घोषणा के एक दिन बाद ही गहलोत की पहल पर विश्वविद्यालय के सफल संचालन के लिए स्थान भी सुनिश्चित कर दिया गया। इस निर्णय से बाबा साहब के विचारों, दर्शन उनके सामाजिक तथा सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदानों का बेहतर अध्ययन एवं शोध सुनिश्चित हो सकेगा। ग्राम मूंडला में ही डाक्टर भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन भवन है।